FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद चुनाव में खिला विजयी कमल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी है। जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बुधवार को चुनाव परिणाम के बाद जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों पर विश्वास जताने और अपना आशीर्वाद देने के लिए सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों के प्रति आभार जताया है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि यह जीत बता रही है कि क्षेत्र की जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाताओं ने सत्ता पक्ष की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने वाली भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण में जनता के विश्वास को पूर्ण रूप से प्रदर्शित करता है।

वहीं, परिणाम घोषित होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षगण जिला समाहरणालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मु एवं उपाध्यक्ष के पद पर परसुडीह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला के कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देकर अभिनंदन किया। इस दौरान गुंजन यादव ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र एवं पवित्र श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर भाजपा महानगर की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में जिलापरिषद की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन में लंबे समय से कार्य कर रहे दोनों विजयी उम्मीदवारों के अनुभव का लाभ क्षेत्र की जनता को अवश्य मिलेगा।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनोद राय, त्रिदेव चट्टराज, चंचल चक्रवर्ती, सुबोध झा, दीपू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker