BiharFeaturedJamshedpurJharkhand

राष्ट्रीय लोजपा संगठन विस्तार को लेकर बैठक किया: डॉ स्मिता शर्मा


बिहार जहानाबाद:राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जहानाबाद जिला पार्टी कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर बैठक किया गया। बैठक मैं मुख्य रूप से युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव एवं महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा मौजूद रही। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी सिन्हा ने बताया कि युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 16 अगस्त को जो मोकामा शिरोमणि जयंती मनाई गई उसमें राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस जी पर जो जानलेवा घटना घटी जमुई सांसद चिराग पासवान के इशारा पर कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने क्या इस घटना में पासवान जाति के नहीं थे हम सभी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता इस घटना को घोर निंदा करते हैं। उपेंद्र यादव ने आगे कहा कि पार्टी का जनाधार पूरे बिहार में बढ़ रहा है। इसे देखकर लोजपा (रामविलास) के नेता तिलमिला गए हैं। बिहार की जनता सच के साथ हमेशा से खड़ी रही है। इसका उदाहरण है, तारापुर, कुलेश्वर स्थान विधानसभा उपचुनाव एवं विधान परिषद की चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल होना। रालोजपा महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान एवं शक्तिकरण के पूरे बिहार में दौरा कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी पर आस्था व्यक्त करते हुए पूरे बिहार में महिलाएं पार्टी की सदस्यता ले रही हैं। लक्ष्मी सिन्हा ने बताया कि जहानाबाद जिला के अध्यक्ष अशोक पासवान, युवा महासचिव सुजीत यादव, महिला सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, युवा नेता रोशन, मनोहर कुमार, गोपाल पासवान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button