FeaturedJamshedpurJharkhand

झामुमो ने किया लोक कलाकार दुर्गा प्रसाद मुर्मू का स्वागत.

जमशेदपुर । पोटका विधानसभा अंतर्गत पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत के राजदोहा ग्राम निवासी श्री दुर्गा प्रसाद मुर्मू को संथाली लोक संगीत एवं नृत्य, संस्कृति का प्रचार प्रसार एवम संरक्षण के लिए 2021 का संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा विगत दिन 23/02/2023 को न्यू दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया था,झामुमो नेता महावीर मुर्मू जी ने उनके आवास जा के पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़कर स्वागत किया गया, बातचीत के क्रम मे दुर्गा प्रसाद मुर्मू जी ने बताया की ये सम्मान आदिवासी संथाल समाज एवं मुलवासियो का सम्मान व प्यार की वजह से मिला है इसका सारा श्रेय समस्त आदिवासी संथाल समाज एवम झारखंड वासियों को जाता है इसलिए यह पुरस्कार समस्त झारखंड वासियों को को समर्पित करता हूं, स्वागत समारोह में उपस्थित धर्म पत्नी मायनो मुर्मू, माटकू पंचायत के पूर्व मुखिया बिल्टू हांसदा, डोमजुड़ी पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी,युवा नेता दुर्गा प्रसाद हांसदा,वार्ड सदस्य राहुल सोरेन,रॉकी सिंह,कारण वीर कालिंदी, श्याम टुडू आदि ग्रामीण रहे।

Related Articles

Back to top button