FeaturedJamshedpurJharkhandNational

युवा ने पोटका में मनाया महिला दिवस, किशोरियों ने संभाली कमान

दो महिला ग्राम प्रधान सहित कई महिलाएं और किशोरियां सम्मानित

जमशेदपुर।
पोटका फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन ( युवा ) के तत्वावधान में कॉमिक रिलीफ , क्रिया दिल्ली के सहयोग से संचालित कार्यक्रम के तहत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पोटका प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी , विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद् सदस्य सोना मुनी सरदार ,मुखिया संघ अध्यक्ष पानो सरदार ,खड़ियासाईं की ग्राम प्रधान इन्दावती सरदार ,बड़ा सिगदी की ग्राम प्रधान बिमला सरदार , हेसलबिल पंचायत के उपमुखिया सुरजीत सरदार , पोटका थाना के सब इंस्पेक्टर कदम वर्मा शामिल हुए | प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हों। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज़ उठाएं। महिलाओं में निवेश सिर्फ पैसे से नहीं बल्कि उनके आत्म सम्मान के रूप में भी होना चाहिए।महिलाओं को भी पुरुषों की तरह सम्मान मिलना चाहिए । उन्होंने महिलाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के इतिहास एवं उद्देश्य को साझा किया। वर्णाली ने कहा कि डायन एक अंध विश्वास है सिर्फ डायन बोल कर महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है ।विकलांग साथियों के लिए कहा कि सार्वजनिक स्थानों में विकलांग साथियों की सुविधा के अनुसार शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए |मुखिया संघ की अध्यक्ष पानो सरदार ने कहा कि महिलाओं को अपने आप में जागरूक होना चाहिए। बाल विवाह को रोकने की जरूरत है तभी समाज आगे बढ़ेगा ,|जिला परिषद् सदस्य सोना मुनी सरदार ने कहा कि महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी होनी चाहिए ।महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए | हेसलबिल के सुरजीत सरदार ने कहा कि लड़कों एवं लड़कियों दोनों को शिक्षा का समान अधिकार मिलना चाहिए ।
युवा संस्था की ओर से महिला ग्राम प्रधान ,युवा किशोरियों एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन अवन्ती सरदार एवं गुडिया नायक ने किया। कार्यक्रम के के दूसरे भाग में किशोरियों ने भी अपने विचारों को साझा किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button