FeaturedJamshedpur

अस्तित्व संस्था ने नेहरु जी को याद किया

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से गम्हरिया में पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही गम्हरिया में बाल दिवस मनाया गया। संस्था की सुनीता मिश्रा ने अध्यक्षता किया। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। साथ ही पटाखे जलाकर सेलिब्रेट किया गया। मौके पर चाचा नेहरू अमर रहे चाचा नेहरु जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की शिवांगी मिश्रा और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button