FeaturedJamshedpur

तैलिक साहू महासभा ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती पर साकची बिरसा मुंडा चौक में लगे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर राकेश साहू ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए राज्य व जिलेवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा के दिखाये मार्ग पर चलने से ही झारखंड का संपूर्ण विकास होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद, लीगल एडवाइजर संजय साह, उपाध्यक्ष पप्पू साहू, पिंटू साहू, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य धनराज साह, दीपक साव, मनोज साहू, गौतम साहू आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button