FeaturedJamshedpur

अनारकली डिस्को चली थीम पर अनिता खेमका बनी सावन क्वीन

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा का सावन सिंधारा कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा शनिवार की शाम को अनारकली डिस्को चली की थीम पर सावन सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। साकची स्थित एक होटल में शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी के नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम में अनिता खेमका बनी सावन क्वीन। कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा सचिव कविता अग्रवाल ने किया।
अनारकली के परिधान और श्रृंगार के रूप में सभी महिलाएं अपने-अपने अंदाज में तैयार हो कर पहुंची थी। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने सोलो डांस, ग्रूप डांस, डुएट डांस समेत लजीज व्यंजन का आन्न्द उठाया। सावन के गीतों पर महिलाओं के पैरों की थिरकन रोके नहीं रुक रही थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से पारुल चेतानी, मुस्कान, पिंकी, उषा, रीना, पिंकी, अनीता, रुचि, रेखा, ममता, वसुंधरा, दीपा, सीमा, रश्मि, ज्योति, प्रीति, मीनू, श्रुति, पिंकी, सुमन, सोना, निधि ,नीतू, नीलम, रेखा, पिंकी आदि का योगदान रहा।
विजेताः- सोलो डांस में प्रथम उषा चौधरी एवं द्धितीय स्थान पर रेखा शर्मा रही। डुएट डांस में प्रथम पिंकी केड़िया एवं द्धितीय स्थान पर सुमन झाझरिया रही। जज पसंद राउंड में प्रथम वसुंधरा एवं दूसरे स्थान दीपा अग्रवाल को मिला। मुद्रा स्कूल ऑफ डांस की संस्थापक एंव डायरेक्टर सरोज अग्रवाल निर्णायक (जज) थी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker