FeaturedJamshedpurJharkhand

सीजीपीसी के प्रधान और उनकी टीम का इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती को समर्थन देना बिल्कुल ही सही : गुरमीत सिंह गिल


जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता गुरमीत सिंह गिल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि तीन-चार दिनों से लगातार कुछ सिखों के द्वारा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के खिलाफ में बी बुनियाद आरोप लगाकर बयान दिया जा रहा है। जिसके जवाब में गिल ने कहा कि सिखों का इतिहास रहा है जुल्म और अत्याचार के खिलाफ में लड़ना और अपनी आवाज बुलंद करना। भाजपा की केंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली में अपने हक के लिए धरने पर बैठे देश के किसानों के साथ जो बर्बरता की किसानों पर लाठीचार्ज तथा ट्रैक्टर से किसानों को कुचलना और सिखों को खालिस्तानी देशद्रो कहना भाजपा की अत्याचार से तंग आकर हजारों किसानों के द्वारा आत्महत्या करना इन घटनाओं को देश के सिख कभी भूल नहीं सकते हैं। आज अगर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने मोदी सरकार के खिलाफ में इंडिया महागठबंधन को समर्थन देने का निर्णय लिया है यह सही निर्णय लिया गया है। पूरे पंजाब से सिखों ने भाजपा को खदेड़ दिया है। यहां पूर्वी सिंहभूम के सारे सिख इंडिया महागठबंधन को अपना समर्थन दे रहे हैं तथा इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती को विजय बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। यही किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी जो लोग प्रधान श्री भगवान सिंह के फैसले का विरोध कर रहे हैं वह लोग उन दिनों को याद करें जिन दिनों में आंधी तूफान गर्मी बरसात को बर्दाश्त कर देश के किसान अपने हक के लिए धरने पर बैठे रहे, लेकिन केंद्र की निर्दय मोदी सरकार ने किसानों पर लाठी चार्ज करवाई तथा ट्रैक्टरों से किसानों को कुचलवाया और मोदी सरकार से तंग आकर हजारों किसानों ने आत्महत्या की उसके बावजूद भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी किसानों के साथ बात करना उचित नहीं समझा और प्रधानमंत्री विदेश के दौर में व्यस्त रहे आज जो लोग सी जी पी सी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के निर्णय का कुछ सिख विरोध कर रहे हैं। उन लोगों को किसान आंदोलन के समय जो घटनाएं घटी हैं उनको याद कर आत्म चिंतन करना चाहिए। गिल ने कहा कि भगवान सिंह हमारे समाज के मुखिया हैं और उनका निर्णय स्वागत योग्य है। साथ ही गिल ने कहा कि मैं पूर्वी सिंहभूम के तमाम सिख परिवारों से हाथ जोड़कर विनती करता हूं की अपना कीमती वोट इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती को देखकर विजय बनाएं और इस तानाशाह सरकार को केंद्र से उखाड़ फेक।

Related Articles

Back to top button