FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सहारा सिटी मानगो के संयुक्त कोषाध्यक्ष महंगा सिंह पंचतत्व में विलीन..


जमषेदपुर-सहारा सिटी ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त कोषाध्यक्ष महँगा सिंह जो पिछले चार बार से निर्विरोध संयुक्त कोषाध्यक्ष के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। कुछ महीने पूर्व उनकी तबीयत खराब हुई और उनका इलाज टी एम एच एवं हैदराबाद के अस्पताल में भी हुआ मगर कल सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और टी एम एच ले जाने के क्रम में उनका निधन हो गया
महँगा सिंह टाटा स्टील से सेवानिवृत्ति थे और सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन 2004 से सहारा सिटी में रह रहे थे। सादगी सहयोग के प्रतीक महँगा सिंह सबके सुख-दुःख में साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति थे। शाम और सुबह के समय में सिक्योरिटी के साथ गेट पर चौकस निगरानी हर आने जाने वाले पर उनकी पैनी नजर होती थी। उनके जाने की खबर सुनकर पूरे शहर सिटी में शोक का लहर दौड़ गई। उनके भतीजे ने लक्की ने परिवार के रिश्तेदारों एवं सिक्ख समाज से आये लोगों के साथ सारी रस्म पूरी की।कॉलोनी वासियों ने परिवार के इस दुःख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। सोसाइटी के सचिव पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने टी एम एच मर्चरी से लेकर अस्थि विसर्जन तक निरंतर शाया की तरह से परिवार के सहयोग में लग रहे। कॉलोनी की तरफ से सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए जिनमें सतीश चंद्र मिश्रा के साहू के पी सिंह लाट सिंह अभिषेक परमार अशोक गुप्ता वेद प्रकाश विनय कुमार सिन्हा इकबाल शरीफ नितिन त्रिवेदी संजीव मिश्रा राजेश सिंह के एन दास पुष्पेंद्र सिंह सिक्योरिटी सुपरवाइजर राजेश एवं उनके सहयोगी गार्ड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button