FeaturedJamshedpurJharkhand

वोकल फॉर लोकल बढ़ावा देना चैंबर का उद्देश्य : अनिल मोदी

दीपावली ट्रेड फेयर 21 एवं 22 अक्तूबर को चैंबर भवन में

जमशेदपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कोल्हान के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के तत्वाधान में आगामी 21 और 22 अक्टूबर को दो दिवसीय दिवाली ट्रेड फेयर का आयोजन चेंबर भवन बिष्टुपुर में किया जाएगा।इस संदर्भ में जानकारी देते हुए चेंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि दीपावली के अवसर पर लोगों की व्यस्तता बढ़ जाती हैं। इस वजह से उनके लिए दीपावली की खरीदारी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को राहत देने के उद्देश्य से एवं दीपावली के पर्व से संबंधित सभी सामानों को एक छत के नीचे व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने के हेतु चेंबर हर वर्ष दीपावली के पूर्व इस कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस मेले में लोगों को एक ही छत के नीचे दीपावली के पर्व से संबंधित सभी सामान जैसे मिट्टी के दीप,दीपावली पूजन सामग्री,कपड़े,चादर,अगरबत्ती ज्वेलरी, मिठाई एवं अन्य समान मिलेंगे। इससे लोगों को दीपावली की भीड़भाड़ के बीच सुकून भरे वातावरण में खरीदारी करने का मौका मिलेगा उन्होंने कहा की आयोजन में निरंतरता के कारण लोग इस मेले का इंतजार करते हैं। और अपनी आवश्यकताओं की चीज मेले से खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन वोकल फॉर लोकल को सपोर्ट करने के उद्देश्य से इस मेले में स्थानीय कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दिए एवं अन्य सामान भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। मेले के आयोजन में चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, महासचिव मानव केडिया का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।मेले के व्यवस्थित आयोजन हेतु चैंबर सचिव भरत मकानी,एवं कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुमन नागेलिया विशेष रूप से सक्रिय है।उन्होंने लोगों से आह्वान किया की ज्यादा से संख्या में मेले में पधार कर इसका आनंद ले एवं वोकल फॉर लोकल के प्रयोजन को सिद्ध करें। मेले के आयोजन में चेंबर के उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया राजीव अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल सचिब भरत मकानी, विनोद शर्मा अंशुल रिंगसिया, लिपू शर्मा,कोषाध्यक्ष अनिल रिंगासिया एवं श्रीमती सुमन नागेलिया जी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button