वृंदावन की तर्ज पर 14 मार्च को शहरवासी फूलो की होली का आनंद उठाएंगे
जमशेदपुर। वृंदावन के तर्ज पर 14 मार्च को जमशेदपुर वासी फूलों की होली का लुत्फ उठाएंगे कार्यक्रम को लेकर जुगसलाई स्थित मानव कल्याण सेवा समिति ने अपनी तैयारी युद्ध स्तर पर जारी कर ली है। जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।
पिछले कई वर्षों से होली के दिन जुगसलाई राम टेकरी मंदिर से मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा फूलों की होली का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी 14 मार्च को वृंदावन के तर्ज़ पर सुबह राम टेकरी मंदिर से वृंदावन के तर्ज पर राधा कृष्ण संग फूलों की होली का आयोजन किया गया है। फूलों से सुसज्जित रथ पर राधा रानी संग होली के रसिया भगवान कृष्ण की जीवंत झांकी पूरे जुगसलाई के मुख्य मार्गों का भ्रमण करेगी। हजारों भक्त फूलों और इत्र के साथ होली खेलेंगे साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए आयोजककर्ता ने बताया कि फूलों की होली ने होली का मायना ही बदल दिया है, क्योंकि पहले लोग होली के दिन घर से बाहर नहीं निकलते थे। अब महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग सभी झूमते गाते टोली बनाकर फूलों की होली में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण भी मुख्य उद्देश्य है, क्योंकि जिस तरह से पानी की किल्लत हो रही है ऐसे में फूलों के साथ होली कर जल संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है।