FeaturedJamshedpurJharkhand

राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेरा में तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेला में दूसरे दिन नाटक और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

नाटक के माध्यम से बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, पर्यावरण सुरक्षा, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, धूम्रपान पर समाज को संदेश दिया

जमशेदपुर। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित व संस्था लिटिल ड्रॉप्स द्वारा आयोजित राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेड़ा जमशेदपुर में तीन दिवसीय विज्ञान जागरुकता मेला के दूसरे दिन बच्चों ने नाटक और वाद-विवाद प्रतियोगिता से समाज को सन्देश दिया।

नाटक के माध्यम से बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, पर्यावरण सुरक्षा, प्लास्टिक उपयोग के दुष्प्रभाव, धूम्रपान, बाल विवाह, लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य शहीद विषयों पर नाटक के माध्यम से जागरूकता दिया। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने लड़की की शिक्षा, विज्ञान वरदान या अभिशाप, स्वास्थ्य, पोषण, एवं बालिका स्वास्थ्य सहित विषयों पर अपने अपने विचार रखे.

कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में डॉ शीला कुमारी,

इस कार्यक्रम में राजेंद्र मध्य विद्यालय बागबेड़ा , रानी डीमद विद्यालय, जय हिंद बालिका मध्य विद्यालय, आरपी पटेल उच्च विद्यालय, राम जानकी कन्या उच्च विद्यालय, एमइ बालक मध्य विद्यालय जुगसलाई, प्राथमिक विद्यालय लंगड़ा टेकरी, मध्य विद्यालय बाजार टोला, सरस्वती शिशु मंदिर बागबेड़ा के बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय में प्रथम सत्र में नाटक के माध्यम से समाज को सन्देश प्रतियोगिता कराई गई व द्वितीय सत्र में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 300 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया।

समसामयिक विषयों के बारे में बताया। लिटिल ड्रॉप्स के दीपक कुमार ने बताया कि 27 feb को विज्ञान मॉडल प्रदर्शिनी और सभी विजेताओं को मोमेंटो और सभी भाग लेनेवाले बच्चों को प्रमाणपत्र दिया जायेगा.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में
डॉ कविता परमार, डा. शीला कुमारी, पशुपति नाथ मिश्रा अहम् भूमिका रही.
इस अवसर पर लिटिल ड्रॉप्स संस्था के दीपक कुमार, बिनोद कुमार व सुबोध कुमार सिंह तथा विद्यालय के शिक्षको में उषा कुमारी, सरोज डूंगड़ूँग, रश्मि कुमारी, ज्योति कुमारी, जिनिया बांसवाड़ा, मंटू घोष एवं स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button