FeaturedJamshedpur
मानगो मछुआ बस्ती में आधुनिक शौचालय जल्द होगा दुरुस्त : राजा सिंह
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220120-WA0057-780x470.jpg)
जमशेदपुर। मानगो अधिसूचित क्षेत्र में मछुआ बस्ती एंव तांती समुदाय के करीब 200 घर कुछ महीनों से सरकारी शौचालय जो बस्ती के लोगों के लिए बनाए गए थे। जहां ना कोई साफ सफाई होती है और ना मरम्मत। बस्ती के लोग शौचालय व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण महीनों से जूझ रहे थे। गंदगी से परेशान बस्ती के लोगों ने मुझे उसकी जानकारी फोन के माध्यम से दिया। यह बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता राजा सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बस्ती वालों की शिकायत मिलने के तुरंत बाद उन्हें मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय से संपर्क कर समस्या की जानकारी दी। इस पर दीपक सहाय ने राजा सिंह को समस्या का समाधान अविलंब करने का आश्वासन दिया।