FeaturedJamshedpurJharkhand
भूतनाथ मंदिर में राणी सती दादी का मंगल पाठ रविवार को

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्माणाधीन नारायणी धाम भूतनाथ मंदिर परिसर में रविवार 28 अगस्त को दोपहर तीन बजे से श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगलपाठ का आयोजन होने जा रहा हैं। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की सभी तैयारियों पुरी हो गयी हैं। मंगलपाठ में लगभग 500 से अधिक महिलाएं शामिल होगी। जयपुर (राजस्थान) से आमंत्रित कलाकार सुश्री मंजू शर्मा द्धारा पाठ वाचन किया जायेगा। मंगल पाठ के उपरांत आरती होगी। तत्पश्चात सामूहिक प्रसाद का आयोजन होगा। मंगल पाठ में लगभग 500 से अधिक दादी भक्त कूपन के माध्यम से शामिल होंगे।