
तिलक कु वर्मा
चाईबासा;जन्म जयंती के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात् पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम एवं गुरुचरण नायक द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया।
जन्मजयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम ने कहा कि हो भाषा वारंक्षीति लिपि के जनक थे।और कोलगुरू लाको बोदरा के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के चलते आज हमारा अपना एक भाषा और लिपि है जिससे आज हमारे समाज की विशेष पहचान है आज हमारे क्षेत्र के विद्यार्थी क्षेत्रीय भाषा के रूप में हो भाषा से पठन-पाठन करते हुए अपने रोजगार की ओर आगे बढ़ रहे है हमें ऐसे महापुरुष के जीवनी को अध्ययन करना चाहिए और हमारे युवा पीढ़ी को इसके बारे में जानकारी देते हुए भाषा संस्कृति को कैसे आगे बढ़ाएंगे इसके लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में जिला भाजपा बानरा, जिला महामंत्री प्रताप कटियार , जगदीश पाट पिंगुवा ,अनुप सुलतानियाँ राकेश शर्मा, मनोज लिंयगी , सदर प्रखण्ड अध्यक्ष – जयकिशन बिरूली , सुरा लगुरी, रंजन प्रसाद,नारायण पाडिया, दिलीप साव, अंगद साव, सचिन पुरती, सुमित कुमार प्रजापति, अंकित साह, नितीन विश्वकर्मा, अजीत मदेशिया, अजय महता, रितेश गुप्ता, विक्रम शाही, विश्वनाथ कर्माकर, अक्षय साहु, राहुल कारवां समेत अपने कार्यकर्ता उपस्थित थे