FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष का स्वागत


जमशेदपुर। भालूबासा मुखी समाज सामुदायिक भवन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष तथा मुखी समाज के द्वारा नवनियुक्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश कुमार मुखी, मोर्चा के पश्चिम सिंहभूम के प्रभारी राममुखी, सरायकेला खरसावां जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती रितिका मुखी, भाजपा जमशेदपुर महानगर की मंत्री मिली दास, युवा मोर्चा के पश्चिम सिंहभूम के प्रभारी शैलेश गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सामारोह में सर्वप्रथम केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी झारखंड के प्रबुद्ध लोगों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
उसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा पार्टी का अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सामारोह को संबोधित करते हुए परेश मुखी ने कहा कि अनुसूचित जाति के हक और अधिकार की लड़ाई में वे हमेशा आगे रहेंगे। सभा को श्रीमती रितिका मुखी,राम मुखी,सैलेश गुप्ता और मिली दास जी ने भी संबोधित किया।
सभा का संचालन मोर्चा के महामंत्री पी के करवा ने किया। सभा में स्वागत संबोधन मुजिम मुखी तथा धन्यवाद ज्ञापन सतीश मुखी के द्वारा किया गया।
समारोह को सफल बनाने में मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश मुखी, पी के करवा, मुज़िम मुखी, सुभाष मुखी,सतीश मुखी आदि का योगदान रहा।
समारोह में मुख्य रूप से जगन्नाथ बेहरा, लक्ष्मण मुखी, जॉनी मुखी, छोटेलाल मुखी, बैजनाथ करवा, संजय कंसारी, धीरज मुखी, विकास मुखी, मनोज मुखी, शत्रुघ्न नायक, देवचरण मुखी, पदमा मुखी, डोली मुखी, पार्टी के पदाधिकारी मे अजय रजक, दिलीप पासवान, चंदन भारती, सजल साल, ममता मुखी, रवि दास, संतोष दास, संजय रजक, संजय पासवान, अशोक कुमार, अशोक बेहरा, अमरलाल, पोरेश कालिंदी, सबूर दास, हीरा लाल रजक,चंदन मुखी, राजा राम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button