बीएनएमएच को मिला शहर में सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटल का पुरस्कार

जमशेदपुर। ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, (बीएनएमएच) तामोलिया जमशेदपुर को मुंबई में आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शहर के सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटल के रूप में मान्यता दी गई है। इस संबंध में हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर विनीत राज ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि ंयह सम्मान असाधारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पुरस्कार हमारी समर्पित टीम के सामूहिक प्रयासों, मजबूत नेतृत्व और जिस समुदाय की हम सेवा करते हैं, उस भरोसे का प्रतिबिंब है। हम अपने असाधारण कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनके समर्पण और कड़ी मेहनत ने इस मील के पत्थर को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य देखभाल के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। यह उपलब्धि हमारे समुदाय के निरंतर समर्थन और हमारे स्वास्थ्य सेवा के अथक प्रयासों के बिना संभव नहीं होती। हम अत्यंत सावधानी और करुणा के साथ अपने मरीजो की सेवा जारी रखने के लिए तत्पर हैं।