FeaturedUttar pradesh
प्रयागराज : संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइंस में तसरीर, प्रियंका गांधी के रैली में अजान का मामला

नेहा तिवारी
प्रयागराज;उच्च न्यायलय के अधिवक्ता और कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल के उपाध्यक्ष रविद्र सिंह ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइंस में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक प्रियंका गांधी ने 10 अक्टुबर को वाराणसी में किसान न्याय रैली का आयोजन किया था।
प्रियंका गांधी के नेतृत्व का शुभारंभ सर्वधर्म से हुआ था लेकिन संबीत पात्रा ने 14 अक्टुबर को ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी की नेता की उपस्थिति में केवल अजान कराई गयी, जबकि सर्वधर्म प्रार्थना में पहले सनातन कराई गयी थी। संबीत पात्रा ने धार्मिक वैमनस्यता फैलाने के लिए यह हरकत की है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया की तहरीर की जाच की जा रही है।