FeaturedJamshedpurJharkhand
पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर बैठक आयोजित

जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर गर्म माहौल में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, वर्तमान मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के चयन के लिए मतपत्र के माध्यम से किया। कार्यक्रम में राँची प्रदेश से आये पर्यवेक्षक के रूप में खिजरी के पूर्व विधायक राम कुमार पाहन और विनय लाल के उपस्थिति में जिलाध्यक्ष के चयन के लिए मतपत्र के माध्यम से समपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत अन्य गणमान्य पधाधिकारीगण उपस्थित थे।