नौटंकी कर रहे है गठबंधन के नेता : अनिल मोदी

जमशेदपुर । भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी में लोकसभा चुनावों के बाद झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों एवं फिर एक दिन बाद आरोप से पलटने को सस्ती राजनीतिक नौटंकी करार दिया है।उन्होंने कहा की लोकसभा चुनावो में गठबंधन प्रत्याशी की करारी हार ने गठबंधन दलों की सांगठनिक ढांचा की पोल खोल दी है।गठबंधन में शामिल दलों के नेता भाजपा सांसद विद्युत महतो की लोकप्रियता से घबरा गए है।लोकसभा के अंतर्गत सभी छह विधानसभा में भाजपा का विधायक ना होने के बावजूद बढ़त मिलने से गठबंधन के नेता हतप्रभ है।उन्हें कुछ सुझाई नही दे रहा है। वे लोग अपनें दलों की सांगठनिक कमियों को ढकने के लिए एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहें है।उन्होंने कहा की गठबंधन प्रत्याशी द्वारा पहले लिखे गए पत्र में उन्होंने साफ लिखा है की एक विधानसभा हेतु कांग्रेस जिलाध्यक्ष को 25 लाख रु दिए गए।यदि सभी विधानसभा को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 1करोड़ 50 लाख हो जाता है।जबकि चुनाव खर्च अधिकतम सीमा 95 लाख है।ऐसे में यह मामला चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला बनता है।इस तकनीकी परेशानी में खुद को फंसता देख कर ही शायद गठबंधन प्रत्याशी ने अपनी बातों का खण्डन किया है।उन्होंने साफ कहा की समीर मोहंती द्वारा पहले लिखे गए पत्र की जांच होनी छाइए।उन्होंने कहा इस प्रकरण से साफ है की गठबंधन दलों के पास शहरी क्षेत्र में बूथ पर बैठने लायक कार्यकर्ता नहीं है।उन्होंने कहा की जनता इस पूरी नौटंकी को देख रही है और मजे ले रही है।उन्होंने गठबंधन के नेताओं को नसीहत दी की आपसी सिर फुटौव्वल छोड़कर जनहित पर ध्यान दें वरना निकट विधानसभा चुनावों में और दुर्गति होगी।