FeaturedJamshedpurJharkhand

नवपल्लव साहित्यिक संस्था के द्वारा सावन मिलन सह काव्य गोष्ठी


जमशेदपुर। नवपल्लव साहित्यिक संस्था ने सावन मिलन के साथ काव्य गोष्ठी का आयोजन नियर कोविड पार्क श्री मति मंजु कुमारी के आवास पर संध्या पाॅंच बजे से आयोजित किया। सभी महिला साहित्यकार हरे परिधानों में उपस्थित थीं। गीत,गजल, कजरी, शिव भक्ति , एवं नृत्य से वातावरण संगीतमय हो गया। महिला साहित्यकारों के मध्य शहर की वरिष्ठ साहित्यकार श्री मति छाया प्रसाद की उपस्थिति ने हम सबों को गौरवान्वित किया। संस्था की संस्थापिका श्री मति माधुरी मिश्रा ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि नवपल्लव एक ऐसी संस्था है ।जिसमें नयी नयी महिलाओं को जोड़कर बड़े मंचों के लिए तैयार किया जाता है ।जो वर्तमान में घर की रसोई से निकलकर बड़े मंचों पर अपना नाम रौशन कर रही हैं। लक्ष्मी सिंह रूबी का कुशल मंच संचालन कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। गुरु पूर्णिमा पर लिखे ‘ गुरु’ विषय पर सभी रचनाकारों की रचनाओं को सराहा गया और संस्था के द्वारा एक कलम देकर उत्साह बर्धन हेतु लेखनी को बढ़ावा दिया गया। सभी साहित्यकारों ने जमकर नृत्य का आनंद उठाया। उपस्थित रचनाकार -श्री मति माधुरी मिश्रा, नीता सागर चौधरी , आरती श्री वास्तव,बबली मीरा, सुदीप्ता जेठी रावत,सुष्मिता मिश्रा,नीलम पेड़ीवाल, चंदा कुमारी, लक्ष्मी सिंह रूबी, मंजु कुमारी, संगीता मिश्रा, अर्चना दूबे,मिन्नी कुमारी, निर्मला राव, अनीता निधि, वीणा कुमारी नंदिनी की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में अनीता निधि ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Related Articles

Back to top button