FeaturedJamshedpurJharkhandNational

नमो नमो भारत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मेरी तरफ से अनंत शुभकामनायें….


समर्पित हो कर देश सेवा में
भारत माता के वीर पुत्र ये,
नरेंद्र मोदी जिनका नाम
महाशक्ति यह देश बने ये,
ऐसे रहे है इनके सारे काम ।।

भारत माता का हृदय भी ,
गौरवान्वित महसूस करता है
जय भारत जय भारती संग
नमो नमो भारत का नारा
जब धारा प्रवाह से लगता है।।

सशक्त, सक्षम भारत का रूप
विश्व को जिन्होंने दिखलाया
नही डर का है काम यहां कोई
नए भारत की नए विचार से
अपने सब संभव करके दिखाया।।

भारत का मान जिन्होंने बढ़ाया है,
आज सफल मनोरथ पूर्ण हो इनके ,
प्रिय मोदी का जन्म दिन आया
आशीष दे रहे ” हम भारत वासी ”
मोदी जैसा अमूल्य रत्न है पाया ।।

©®प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
महाराज बाड़ा, ग्वालियरमध्य प्रदेश (भारत )

Related Articles

Back to top button