ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

तोमर सत्येंद्र सिंह के देवी गीत ‘हम करी पूजा तोहरे’ का म्यूज़िक लांच सम्पन्न


जमशेदपुर। आने वाले नवरात्रि त्योहार के पावन अवसर पर “टीम फिल्म्स भोजपुरी (टीएफ़)” के सुनील सिंह जी ने मुंबई की लोकप्रिय गायिका ‘सौम्या वर्मा’ के मधुर स्वर मे देवी गीत ‘हम करी पूजा तोहरे’ एल्बम का निर्माण किया है, जिसे लोकप्रिय गीतकार ‘तोमर सत्येंद्र सिंह’ एवं ‘एस पी वर्मा’ ने संयुक्त रूप से लिखा है।
उक्त ‘देवी गीत’ को दिनांक 29 सितंबर 2024 को जमशेदपुर के सुविख्यात शिक्षाविद एवं भाजपा नेता ‘भरत सिंह जी’ के द्वारा रिलीज़ किया गया। सर्वविदित है कि भरत सिंह जी का नगर मे शिक्षा के साथ साथ संस्कृति एवं कला के प्रचार एवं प्रसार मे उल्लेखनीय योगदान रहा है। इनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जमशेदपुर मे अनेकों मनोरंजक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए हैं। जमशेदपुर के कलात्मक विकास मे इनकी विशेष भूमिका रही है। म्यूज़िक लांच के कार्यक्रम मे ‘आर.वी.एस. कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ के एक्ज़ीक्यूटिव सदस्य शक्ति सिंह जी, एवं कोषाध्यक्ष, शत्रुघ्न सिंह जी भी आशीर्वाद देने हेतु उपस्थित रहे।
‘हम करी पूजा तोहरे’ भजन की विशेषता यह है कि इस भजन मे एक भक्त के द्वारा सीधे एवं सरल शब्दों मे अंबे माता से प्रार्थना की गई है एवं विश्वास व्यक्त किया गया है कि मईया भक्त की पुकार को तत्काल सुनेंगी एवं पुकारने पर तुरंत दौड़ी हुई चली आएंगी। भजन की पहली पंक्ति ही दिल को छू जाती है। “अंबे मईया भक्तन को कभी न भुलईहा। सुनी के पुकार हमरी, दौड़ी चली अइहा।‘
इस भजन को भरत सिंह परिहार ने स्वरबद्ध किया है एवं इसकी रिकार्डिंग, मिक्सिंग एवं मास्टरिंग मुंबई के ‘यूएम डिजिटल स्टुडियो’ मे ‘देवेंदर कोशियारी’ द्वारा की गई है। मुंबई के सुविख्यात संगीतकार एवं गायक अरविंद आर सिंह ने भजन की स्टुडियो डबिंग मे विशेष मार्गदर्शन किया है।
एक लंबे अरसे के बाद अंबे माता की आराधना मे एक ऐसे भजन का निर्माण हुआ है जो भक्तों को भक्तिरस मे सराबोर कर देगा।
इस भजन को टीम फिल्म्स भोजपुरी (टीएफ़) के यूट्यूब चैनल पर सुना जा सकता है।

Related Articles

Back to top button