FeaturedJamshedpurJharkhandNational

तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का अभिनन्दन


जमशेदपुर : झारखंड सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह का आगमन जमशेदपुर में हुआ। उनका स्वागत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में सर्किट हाउस में किया गया साथ ही जिला अध्यक्ष ने आग्रह किया कि कांग्रेस पार्टी का जिला कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आप सादर आमंत्रित हैं। जिसे स्वीकार करते हुए श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया साथ ही जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारी के साथ संगठन के संबंध में विचार विमर्श किया। जिला अध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत मंत्री का स्वागत बुके प्रदान कर किया साथ ही आगामी चुनाव में संगठन के सक्रियता पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी किया साथ ही माननीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच महत्वपूर्ण सुझाव एवं टिप्स को रखा, सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से आग्रह भी किया कि आम जनता के बीच अपने आप को गंभीरता से जोड़ने के कार्य को करें एवं उनके सुख-दुख में हर पल उपस्थिति भी रहे साथ ही कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत को आम जनता तक पहुंचाने का भी सलाह दिया तथी यह भी कहा कि कांग्रेस नेता सह प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी लगातार आमजनों की बात को उठा रहे हैं एवं सभी के कल्याण के लिए अपना कार्य दिन-रात कर रहे हैं। इन्हीं क्रियाकलापों को सभी कांग्रेसजन अपना प्रेरणा के स्रोत को बनाएं और आम जनता तक जाएं। अब माहौल बदल रहा है आम जनता कांग्रेस पार्टी को बहुत ही आशा भरी नजरों से देख रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जमशेदपुर के दोनों सीट से कांग्रेस पार्टी विजई होगी। यही संदेश देने में कांग्रेस कार्यालय आई हूं। आप सभी उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्य में और चुनाव में लग जाएं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, ब्रजेन्द्र तिवारी, ज्योति मिश्र, नलिनी कुमारी, आशीष ठाकुर, ऋषि मिश्र, अजय महतो, राजेन्द्र सिंह, पुनीता चौधरी, मुन्ना मिश्र, राजेश कुमार, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, श्यामसुन्दर प्रसाद, सन्नी सिंह, मो नौशाद, निखिल कुमार, प्रभजोत सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button