ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड सिख विकास मंच का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला


जमशेदपुर। झारखंड सिख विकास मंच का एक प्रतिनिधि मंडल संस्थापक गुरदीप सिंह पप्पू के नेतृत्व में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास से मिला और उन्हें तीज एवं गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई दी।
इसके साथ ही जमशेदपुर तथा झारखंड में सिखों के धार्मिक एवं सामाजिक संबंधी विषयों पर खुलकर चर्चा की गई।
इस प्रतिनिधि मंडल में हयूम पाइप गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान दलबीर सिंह, मंच के अध्यक्ष दलजीत सिंह, विश्व हिंदू परिषद नेता अवतार सिंह गांधी, झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी रिंकू सिंह सबलोक, जसबीर सिंह सोनी, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह, परमजीत सिंह चन्नी अमरजीत सिंह धंजल, जसवंत सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button