झारखंड में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 500 रुपया करने की मांग को लेकर होगा बड़ा आंदोलन : करण हेंब्रम

जमशेदपुर: साकची आमबगान एटक युनियन कार्यालय में झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कामरेड करन हेमब्रम ने की। बैठक का विषय यह है कि एक मई 2022 मजदूर दिवस के दिन एक मांग पत्र मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को दिया गया था। मांग पत्र न्युनतम मजदूरी 500+ वी.डी.ए एवं सेवा शर्तों से संबंधित था जिसमें झारखंड सरकार के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे संबंधित युनियन ने बैठक में समीक्षा किया गया। साथ ही चरणबद्ध आंदोलन करने का फैसला किया,जिसमें सर्व प्रथम पूरे कोल्हान प्रमंडल में तीस हजार पर्चा न्युनतम मजदूरी 500+वी.डी.ए मुख्यता से संबंधित जनता के बीच बांटा जाएग। साथ ही पूरे झारखंड के सभी विधायकों को इसि से संबंधित पत्र दिया जाएगा और इसके बाद अंत में एक बड़ा आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें युनियन के महासचिव सपन घोषाल युनियन के सचिव रमेश मुखी, सदस्य चुड़ा हांसदा, नरसिंह राव,एस प्रमाणिक, संतोष मुखी, रामदास करूवा,लोबोधन माहतो, कपिल यादव, सागर पात्रों, शांति मुखी, प्रतीमा मुखी, विष्णु मुखी, निरज मुखी, टींकू मुखी बुचचु मुखी, माया, बामिया पूर्ति आदि उपस्थित थे।