FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन हिदायतुल्ला खान ने मोदी के बारे में कह दी बड़ी बात

हेमन्त सोरेन अगर मोदी के आगे झुक जाते तो जेल नहीं जाते

दुमका : झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन हिदायतुल्ला खान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बहुत बड़ी बात कह दी। पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड का सरकार के हेमंत सोरेन यदि मोदी के सामने झुक जाते हैं तो उन्हें जेल जाने की नौबत नहीं आती। और हेमंत सोरेन ने झुकाने की बात तो दूर अपने स्वाभिमान पर अड़े रहे
और जेल जाना स्वीकार कर लिया। क्योंकि हेमंत सोरेन अपने आप को दोषी मानते ही नहीं है।

हिदायतुल्ला खान ने कहा कि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड की जनता के लिए बड़ी कुर्बानी दी है । हेमन्त सोरेन अगर एनडीए में शामिल हो जाते तो उन्हें जेल जाना नहीं पड़ता, परंतु उन्होंने समझौता नहीं किया। एक अंदाओलनाकारी और झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुवा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र और सच्चे उत्तराधिकारी होने का कर्तव्य निभाया। उपरोक्त बातें मंगलवार को झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान ने दुमका जिला के खुटाजोरी, बड़ा डुमरिया एवं मुर्गीमोड़ में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। श्री खान ने कहा कि अगर हेमन्त सोरेन पीएम मोदी की बात मान लेते और झारखंड लोकसभा की 14 सीटें मोदी की झोली में डाल देते तो उन्हें जेल जाना नहीं पड़ता। अब तक प्राप्त रिर्पोट के अनुसार लोकसभा चुनाव के हुए मतदान में इण्डिया गठबंधन को बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, इसलिए भाजपा अब षडयंत्र रचने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा अंतिम चरण में झारखण्ड की तीनों लोकसभा दुमका, राजमहल एवं गोड्डा में भी इण्डिया गठबंधन की जीत तय कर लेगी। आज झामुमो के आंदोलनकारी बरकत अली, झारखंड आंदोलनकारी प्रो शम्स तबरेज खान, प्रो सिदुवर हांसदा, झामुमो हाजरीबाग जिला उपाध्यक्ष यासीन खान, पूर्वी सिंहभूम झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष समद अंसारी मुख्य रूप से सभी कार्यक्रम में शामिल थे। दुमका जिला के पालाजोड़ी प्रखंड अंतर्गत बदिया मोड़ में भी दुमका लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन के साथ भी जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button