FeaturedJamshedpurJharkhand
झामुमो हमेशा जरूरतमंत के साथ : महाबीर मुर्मू

जमशेदपुर। पोटका प्रखण्ड अन्तर्गत डोमजुड़ी पंचायत के ग्राम राजदोहा के प्रमुखनगर टोला में जरूरतमंद वृद्धाओं को झामुमो नेता महावीर मुर्मू के द्वारा कंबल वितरण किया गया, ताकि बढ़ते ठंड से बचे।
इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से ही हर जरूरतमंदों के साथ सुख दुख में खड़ा रहता है इसी कड़ी में आज कंबल का वितरण किया गया और आगे भी जरूरतमंदों की सेवा जारी रहेगा। मौके पर,माटकु पंचायत के पूर्व मुखिया सह झामुमो युवा नेता बिल्टु हाँसदा, डोमजुड़ी पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो नेता जालिम मार्डी,युवा नेता दुर्गा प्रसाद हांसदा, भूमिज समाज के नेता सागर सरदार, बिलट सरदार,प्रदीप कंसारी,मनोज तांती,रॉकी सिंह,प्रतीक दिनकर, विशाल मुर्मू,आदि ग्रामीण उपस्थित थे।