FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जमशेदपुर के सैकड़ों कांग्रेसी ई डी कार्यालय घेराव में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में हुए शामिल

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी प्रखंड अध्यक्ष अग्रणी संगठन विभाग एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का काफिला झारखंड राज्य स्थित रांची में प्रवर्तन निदेशालय ईडी के कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय को यह हर समय संज्ञान में रखना चाहिए कि वह एक स्वतंत्र संस्था है किसी के गाइडलाइन एवं खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी भी व्यक्ति या नेता को जबरन इडी के दायरे में कार्य नहीं करना चाहिए साथ ही अदानी महान घोटाला को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेकर इस पर विशेष कार्यवाही करनी चाहिए यह विषय देश के अस्मिता से जुड़ी हुई है भारत को कमजोर करने का अभियान चलाया जा रहा है इस विषय पर प्रवर्तन निदेशालय को कार्य करनी चाहिए धरना एवं प्रदर्शन समाप्त होने के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के राँची आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राँची में जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से खुली जीप पर सवार होकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और मंत्री बन्ना गुप्ता ने अभिवादन स्वीकार किया।
रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश नेता अशोक चौधरी, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय खान, गोपाल प्रसाद, एल बी सिंह, महेंद्र मिश्र, के के शुक्ल, खगेनचन्द्रमहतो, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, कमलेश कुमार पाण्डेय, प्रिंस सिंह, नलिनी कुमारी, पुनीता चौधरी, अवधेश सिंह, रजनीश सिंह, सीताराम चौधरी, मृत्युंजय महतो, किशनलाल महतो, काल्टू चक्रवर्ती, अमरजीत नाथ मिश्र, राजकुमार वर्मा, सन्नी सिंह, अमित श्रीवास्तव, इंदुभुषण यादव, राजकिशोर प्रसाद, राणा सिंह, निखिल तिवारी, सरत चन्द्र महतो सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सम्पूर्ण प्रदेश में संगठनकर्ता के रूप में जानें जाते है। निश्चित रूप से संगठन को लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button