जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले जमशेदपुर के जदयू नेतागण
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210829-WA0033-780x470.jpg)
जमशेदपुर । जदयू नेता जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह एवं विश्राम प्रसाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंट किये। इस दौरान जदयू के जमशेदपुर प्रखंड़ अध्यक्ष विश्राम प्रसाद , महानगर महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह तथा महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पटना स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात किये। यहां तीनों के संयुक्त पहल से गया जिले के गुरूआ विस क्षेत्र के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य समेत भारी संख्या में युवाओं को जदयू में शामिल कराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पार्टी में शामिल होने वाले सदस्यों को अपने हाथों से सदस्यता पर्ची सौंपे तथा शुभकामनाएं दिये। नेतागण बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम सेवक सिंह कुशवाहा, झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रभारी अरुण कुमार , बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार दास, झारखंड प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार से भी मुलाकात किये।
इस अवसर पर संजय दास, उमेश यादव, अरविंद यादव, विनय यादव, सरोज यादव, विकास कुमार, अजय यादव, सोनू कुमार, अनोज सिंह, रंजीत यादव, कौशल कुमार, सतीश सिंह, मुकेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।