FeaturedJamshedpurJharkhandNational

छोटा नागरा बलिबा के आसपास जंगली इलाके में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आईडी विस्फोट में ए एस आई जख्मी

चाईबासा। प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN. 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में दिनांक 07.08. 2024 से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान गुरुवार को समय लगभग 07.30 बजे पूर्वाहन छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम बलिबा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये I.E.D को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 BN. के एस०आई० जितेन्द्र दानी जख्मी हो गये। उक्त जख्मी पदाधिकारी की स्थिति स्थिर है। पुलिस बल द्वारा शीघ्र कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रॉची एवं सी०आर०पी०एफ० झारखण्ड सेक्टर, झारखण्ड रॉची के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात जख्मी पदाधिकारी को उच्चत्तर ईलाज हेतु रॉची भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button