
चाईबासा। दोपहर 2:30 बजे चाईबासा में आंधी हवा के साथ वर्षा हुई। जिससे मौसम पूरा ठंडा हो गया। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से आज लोगों को काफी राहत मिली। अचानक आई तेज हवा एवं आंधी में दुकानदारों के कई सामान भी उड़ गएम रास्ते में लोगों को तेज हवा के कारण चलने में परेशानियां भी हो रही थी। मगर वर्षा होने के बाद गर्मी से लोगों को काफी राहत भी मिली।