FeaturedJamshedpurJharkhand
घाटशिला प्रखंड अंतर्गत धान की रोपनी प्रारंभ होने से किसान हुए खुश

जमशेदपुर: कीताडीह के किसान पोमा मार्दी के खेत में धान रोपनी का कार्य प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं पंचायत के जनसेवक की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। धान रोपनी के बारे में कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से ज्यादा उत्पादन किया जा सकता है ,एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस दौरान पूरे पंचायत में धान की रोपनी को लेकर तैयारियां करते किसान दिखे, और ज्यादा से ज्यादा उत्पादन एवं भंडारण के संदर्भ में प्रखंड कृषि पदाधिकारी से जानकारियां प्राप्त की।