गुरुद्वारा चाईबासा के मुख्य ग्रंथि सरदार बलदेव सिंह का निधन
जमशेदपुर । गुरुद्वारा साहब चाईबासा के मुख्य ग्रंथि सरदार बलदेव सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया वे अपने पीछे धर्मपत्नी एवं पुत्र दयाल सिंह एवं 7 पुत्रीयो का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह निशांन सिंह चंचल सिंह दलबीर सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरुचरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी एवं धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल एवं सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटिया सेंट्रल नौजवान सभा सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने गहरा दुख व्यक्त किया है स्वर्गीय ज्ञानी बलदेव सिंह के तायाजी के पुत्र होम पाइप गुरुद्वारा के प्रधान दलबीर सिंह ने बताया है कि उनके शव को जमशेदपुर ले आया गया है 25 मार्च को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान टेल्को से शव यात्रा स्वर्ण रेखा घाट मानगो के लिए निकलेगी