कोलकाता संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की कला और संस्कृति Octave 2025 का हुआ शुभारंभ
तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर चाईबासा अवस्थित ऐसोसिएशन मैदान में आज से पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र , कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की कला और संस्कृति Octave 2025 का शुभारंभ विधिवत रूप से प्रमंडलीय आयुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज , निर्देशक पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान आयुक्त श्री हरि कुमार केशरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मनोरंजन है, बल्कि पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्य की कला – संस्कृति , पारंपरिक वेशभूषा, खान- पान से आप सबको अवगत कराना है।हम इस बात से अवगत हैं, कि भारत विविधताओं से भरा एक संपूर्ण राष्ट्र है।
अनेकता में एकता वाले इस राष्ट्र की कला संस्कृति पर हम सबको गर्व है। हम EZCC ,संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार को इस तरह के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने कोल्हान वासियों को पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों की कला संस्कृति से रूबरू कराने का अवसर प्रदान किया। अन्य राज्यों की कला संस्कृति का अवलोकन कर हम अपना आकलन कर सकते हैं, कि वेशभूषा, खान पान में अलग होने के बावजूद भी किस तरह एक हैं। उन्होंने कोल्हान वासियों से पूर्वोत्तर राज्यों की कला संस्कृति का सपरिवार आनंद लेने की अपील भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज मनोज रत्न चौथे ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता ही अनेकता में एकता है।

