FeaturedJamshedpurJharkhand

कोऑपरेटिव कॉलेज कैंप में बर्मामाइंस मंडल के कार्यकर्ताओं ने की ईवीएम की निगरानी भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो भी बैठे

जमशेदपुर । जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है। ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 4 जून को होनी है। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने भी ईवीएम की दिन-रात निगरानी के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। इसी क्रम में बर्मामाइंस मंडल की बारी कोऑपरेटिव कॉलेज के कैंप में रविवार को थी। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी सांसद बिद्युत बरण महतो ऑपरेटिव कॉलेज के भाजपा द्वारा बनाए गए कैम्प में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक झा, महामंत्री सूरज सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री मनजीत सिंह संग जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में बनाये गए पार्टी के निगरानी कैम्प में काफी देर तक कार्यकर्ताओं के साथ समय व्यतीत किया।

निगरानी कैम्प में भाजपा कार्यकर्ता हंसी-मजाक के साथ भविष्य की चुनावी योजनाओं पर भी चर्चा कर ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद दिखे। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी जिला महामंत्री राकेश सिंह मंत्री मनजीत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा मंडल अध्यक्ष दीपक झा महामंत्री सूरज सिंह पूर्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा राकेश राय, मधु तांती, रामदुलारी लक्ष्मी यादव, कैलाशपति मिश्र, चंन्दन उपाध्याय, छोटू पान्डे, रितेश झा, अनिकेत, बर्मा कंसारी, धर्म नाग, संतोष प्रसाद, श्रीनिवास सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, आशीश पान्डे, राजू, संजय शर्मा, सूरज रजक, संजय जयसवाल, घनश्याम पान्डे समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button