कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से मिले सिंहभूम के युवा कांग्रेस लोकसभा कॉर्डिनेटर सौरभ अग्रवाल

जमशेदपुर। युवा कांग्रेस सिंहभूम लोकसभा में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी के आगमन और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मिले निर्देश के बाद सिंहभूम लोकसभा के कॉर्डिनेटर सौरभ अग्रवाल भी अब संगठन मजबूती के लिए रेस हो चुके हैं और जिला कमेटी से लेकर प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी कमेटियों को दुरुस्त करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में भी जुट गए हैं। प्रदेश महासचिव सह लोकसभा कॉर्डिनेटर सौरभ अग्रवाल प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से भी मार्गदर्शन लेकर युद्ध स्तर पर सांगठनिक कार्य में लग गए हैं। सोमवार सौरभ अग्रवाल ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी से दिल्ली में मिले और उन्हें सिंहभूम लोकसभा में युवा कांग्रेस की संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करवाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए युवा कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और महागठबंधन के प्रत्याशी को इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोट से विजयी बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगी।