FeaturedJamshedpurJharkhand

ई सी एच एस में कार्यरत डॉक्टर तनुश्री दत्ता को ट्रांसफर आने पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने किया सम्मानित


जमशेदपुर : आर्मी एयरफोर्स और नेव्ही से सेवानिवृत सैनिकों की इलाज करने वाली संस्था ई सी एच एस पॉलिक्लिनिक जमशेदपुर में कार्यरत डेंटल की डॉक्टर तनुश्री दत्ता जो विगत कई बर्षों से सेवा दे रही थीं। उनका अवध डेंटल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति हुई। आज उनका ई सी एच एस में अंतिम कार्य दिवस था। जानकारी मिलने पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि के रूप में सुशील कुमार सिंह डॉक्टर कमल शुक्ला एवं सतनाम सिंह ने वहां के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल जी सामद एवं सेवानिवृत्ति ऑफिसर इंचार्ज कर्नल एस अय्यर कर्नल तेजपाल बाजवा की उपस्थिति में शॉल ओढ़ाया एवं पौधा देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉक्टर मैडम ने कहा कि हम जहाँ भी रहे हमें पूर्व सैनिकों के इलाज करने का गौरव हमेशा महसूस होता रहेगा और जब भी किसी सैनिक परिवार को हमारी सेवा की जरूरत पड़े हमें निश्चित रूप से याद कीजिए हम हर संभव मदद करने को तैयार रहेंगे।

Related Articles

Back to top button