FeaturedJamshedpur
आदित्यपुर: डॉक्टर ने अपने रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, नाजुक हालत में TMH में भर्ती

सेन्हा भाटाचार्य
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप निवासी डॉक्टर अमित कुमार ने अपने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना गुरुवार सुबह 10.30 बजे की बताई जा रही है। अमित जमीन कारोबारी स्व. अरविंद सिंह के पुत्र हैं। अमित आदित्यपुर में कई माह से अपने घर में रह रहे थे। गोली मारने की कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।