चांडिल। आजसू पार्टी के नीमडीह एवं ईचागढ़ प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो मौजूद रहे। नीमडीह डाक बंगला में आयोजित बैठक में नीमडीह प्रखंड कमेटी का गठन हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से दिगंबर सिंह को अध्यक्ष प्रशांत कुमार अदित्यदेव को कार्यकारी अध्यक्ष बेनुधर महतो व संतोष महतो को उपाध्यक्ष तथा राजाराम महतो को सचिव बनाया गया। इसके अलावा रवि महतो, उत्तम कुम्भकार, जितेन प्रमाणिक को सह सचिव, आलोक कुमार को कोषाध्यक्ष, बाबूलाल महतो व दिनेश महतो को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, शक्तिपद महतो, सुधीर रविदास, राजू माझी, श्याम पद दास, जितेन मंडल, खगेन मुदी, परशुराम गोराई को कार्यकारी सदस्य में रखा गया है। ईचागढ़ प्रखंड कमेटी में गोपेश कुमार महतो को अध्यक्ष, निर्मल गोराई को कार्यकारी अध्यक्ष, अभिराम हेम्ब्रम को सचिव, लक्ष्मी कुम्भकार व तुलसी महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, भगत सिंह मुंडा व गुरुचरण महतो को सह सचिव, अक्षय महतो को कोषाध्यक्ष, दिलीप दास को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अमित कुमार महतो, बीरबल गोप, अलीश्वर महतो, विद्या धीवर, अशोक लायक, समीर गोप समेत अन्य लोगों को कार्यकारी सदस्य में रखा गया। इस मौके पर नीमडीह प्रमुख असित सिंह पात्र,प्रभारी दुबराज महतो, बैद्यनाथ महतो,अमुल्य महतो,भोला महतो, गुरुपदो सोरेन, शिवेस्वर महतो, स्मॉल महतो, लालमोहन गोराई, गुरू चरण महतो, दीपक महतो आदि मौजूद थे।