ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational
अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत टेबो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई टेबो थाना क्षेत्र के सोंगरा गांव में की। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोंगरा गांव में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने 19 फरवरी को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को अफीम के खेत में चीरा लगाते हुए देखा। पुलिस ने चारों को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें से दो को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो भागने में सफल रहे।