FeaturedJamshedpurJharkhandPolitics
		
	
	
उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा राष्ट्रपति ने की मंजूर, कई राज्य के राज्यपाल बदले गए
अजय भल्ला बने मणिपुर के नए राज्यपाल, पूर्व सेना अध्यक्ष वीके सिंह को मिजोरम तो आरिफ मोहम्मद को बिहार की जिम्मेदारी

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के राज्यपाल, विश्वनाथ अर्लेकर को बनाया गया केरल का गवर्नर
केंद्र सरकार ने बिहार और अन्य राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया है। बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान बिहार के नए राज्यपाल नियुक्त हुए हैं। जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम, हरि बाबू कंभापति को ओडिशा, और अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।
बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने राज्य के राज्यपाल को बदल दिया है। बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बना दिया गया है। केंद्र सरकार ने बिहार के साथ देश के विभिन्न राज्यों के राज्यपालों में बड़े बदलाव किए हैं। इस बदलाव के तहत बिहार, केरल, मिजोरम, ओडिशा और मणिपुर में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं
 
				
