FeaturedJamshedpur

सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप को कोरोना काल में किए गए अद्भुत कार्य को देखते हुए महिला सदस्यों ने सम्मानित किया।

जमशेदपुर: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप को कोरोना काल में किए गए अद्भुत कार्य को देखते हुए महिला सदस्यों ने सम्मानित किया। यह कार्य इन्होंने उस समय किया जब इन के घर में खुद इनके पति कोरोना संक्रमित थे।
कोरोना काल में इन्होंने कोराना पीड़ित परिवार वालों को सहायता पहुंचाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था। जिसमें सिर्फ पीड़ित परिवार ही जुड़े हुए थे। जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया जाता था। घर खाना पहुंचाने की बात हो या सदर अस्पताल में व्यवस्था ठीक करने का सवाल हो सभी तरह के समस्या का निदान इन्होंने धैर्य पूर्वक किया। ग्रुप से जुड़े अधिकतर पेशेंट घरेलू नुस्खे एवं सांसों पर आधारित व्यायाम से ही ठीक हो गए।
टाटा स्टील फाउंडेशन, सुरभि शाखा एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की मदद से इन्होंने सभी को सेवा पहुंचाई।
इस मौके पर जूली, शिल्पी, संगीता, रितु , सुरभि, मंजू सिंह एवं मंजू पात्रा उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button