FeaturedJamshedpurJharkhand

वन महोत्सव पर मो स्कूल में किया गया पौधारोपण

जमशेदपुर.
किरीबुरु के हिल्टॉप में ओडिशा सरकार द्वारा संचालित मो. स्कूल (मेरा स्कूल) प्रबंधन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छह गुरुवार को वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष व झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरु के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने स्कूल में पौधरोपण कर किया। इसके बाद ओडिशा वन विभाग के सेक्शन ऑफिसर शरत बारीक, मलय के अलावे स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकायें और छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण किया। वन विभाग के अधिकारी ने सभी को पेड़-पौधे लगाने का उद्देश्य समझाया। उन्होंने एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव क्यों मनाया जाता है उसकी जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक सुशांत कुमार बेहरा, बसंत षाड़ंगी, राजेश बेहरा आदि दर्जनों मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button