FeaturedJamshedpurJharkhand

ओल्ड बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ भूमि पूजन संपन्न

जमशेदपुर : ओल्ड बारीडीह जमशेदपुर के दुर्गा पूजा मैदान में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में होने वाले 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ के पूर्व यज्ञ स्थल का ‘भूमि पूजन’ किया गया।
इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों के एक विशाल समूह ने 13.2.24 से चार दिनों चलने वाले गायत्री महायज्ञ के लिए पूर्ण वैदिक रीति से देव पूजन, भूमि पूजन एवम गायत्री दीप यज्ञ किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महोदय श्री सरयू राय भाव विभोर हो कर पूजन विधि विधान में सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने वक्तव्य ने कहा:
“मुझमें भी अखिल विश्व गायत्री परिवार की ‘सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया’ वाली ही भावना है। परंतु मैं इसमें समय नहीं दे पता इस बात का मुझे खेद है। इस महायज्ञ की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं आप सब भाई बहनों के साथ है।”
उपस्थित विशेष अतिथि समाजसेवी श्री शिव शंकर सिंह ने कहा:
“आज समाज को ऐसे ही सनातनी संगठनों की बेहद आवश्यकता है जो धर्म के मर्म को समझाते हुए लोगों की आस्था को गहराई से मौलिक अध्यात्म और संस्कृति जोड़ सके। अखिल विश्व गायत्री परिवार इसी कार्य को पिछले एक शतक वर्ष से बहुत ही दक्षता से करता रहा है। यज्ञ की सफलता हेतु शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि यज्ञ की सफलता में नारी शक्ति का सर्वाधिक योगदान होता है।”
गायत्री महापरिवार के श्री बीरेंद्र प्रसाद बरनवाल (श्री कौशल किशोर, SSP के पिता) जो पेशे से एक प्रधानाध्यापक थे के अपने उद्बोधन में कहा:
“वे १९८६ में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी से जुड़े थे। विगत कई वर्षों से चास (बोकारो) गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी रहे हैं। ये अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा घोषित थार मुंबई में २१ फरवरी से होने वाले अश्वमेध यज्ञ में भागीदारी हेतु मुंबई भी जा रहे हैं।”
इस भव्य समारोह में कई अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker