FeaturedJamshedpur

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग बैठक तुलसी भवनकेचित्रकूट भवन में आयोजित

जमशेदपुर;शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग बैठक 06 सितंबर 2021 दिन सोमवार को संध्या 6:00 बजे से तुलसी भवनकेचित्रकूट भवन में आयोजित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य महानगर कमिटी का घोसणा था। कार्यक्रम की शुरुआत ओम ध्वनि के साथ किया गया। अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण विभाग संयोजक डा कविता परमार ने किया। कार्यक्रम की भूमिका एवं विषय प्रवेश, न्यास की स्थापना तथा उसके इतिहास व विकास के बारे में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत संयोजक श्री अमरकांत झा के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में न्यास के विविध आयामों द्वारापुरे देश में संचालित व संपन्न कार्यक्रमों का विवरण यथा अखंड भारत दिवस, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के लिए किए गए क्रियाकलापों, से संबंधित जानकारी पालक अधिकारी डा रंजीत प्रसाद ने किया। विभाग संघ चालक श्री अभय सामंत जी के द्वारा महानगर कमिटी की घोषणा की गई।
महानगर टोली
संयोजक श्री शिव प्रकाश शर्मा
सह संयोजक श्रीमती मंजू सिंह
विभिन्न विषयों के प्रमुख
चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास_ डॉक्टर त्रिपुरा झा
शिक्षा में स्वायत्ता_ डॉक्टर रागिनी भूषण
भारतीय भाषा मंच_ डॉक्टर कल्याणी कबीर
शिक्षक शिक्षा _डॉ अनीता शर्मा
इतिहास _ डॉ के के कमलेंदु
विज्ञान एवं तकनीकी _ डॉ मनीष झा (संयोजक)
डा पंकज चौबे _ ( सह संयोजक)
शोध प्रकल्प_ डॉ कृष्ण कुमार
प्रबंधन शिक्षा _डॉ अंकित तिवारी
पर्यावरण शिक्षा_ डॉ श्वेता शर्मा
योग _डॉक्टर एनके झा
वैदिक गणित_ अरुण कुमार बंसलसंयोजक एवं उदित कुमार पांडे सह संयोजक
महिला टोली_ श्रीमती अनीता प्रसाद
प्रतियोगिता परीक्षा _ श्रीमान त्रिगुन
महानगर टोली सदस्य श्री राजन शर्मा ,श्री मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीमती मधु मिश्रा, श्री उमाशंकर पाठक ।
बैठक में कुल 14 विषयों के विषय प्रमुख की घोसना कीगई। साथ ही महानगर टोली कीभी घोषणा की गई। अमरकांत जी ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की स्थापना 2008में हुई। न्यास कुल दस विषय तीन आयाम एवं तीन कार्य विभाग को लेकर पुरे देश में काम कर रहा है। उन्होंनें बताया कि न्यास का ध्यय वाक्य है- देश को बदलना है तो शिक्षा को बदलो”।
डॉ रणजीत प्रसाद नें कहा कि हमें समस्या नहीं समाधान की चर्चा करनी चाहिए, इसी बात को लेकर न्यास कार्य करता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक श्रीमान अभय सामंत जी ने कहा कि कोई भी टोली जब कोई निर्णय लेता है तो उसकी सफलता एवं असफलता दोनों का श्रेय सभी पर होता है। टीम भावना से कार्य करने पर संगठन आगे बढ़ता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि न्यास की नई टोली शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक विकाश करने में सफल होगी।
कार्यक्रम में महानगर कारवाह रविन्द्र सिंह जी , विद्यार्थी परिषद् विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा जी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री शिव प्रकाश शर्मा ने ज्ञापित किया तथा शांति मंत्र के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker