FeaturedJamshedpurJharkhand

पोटका विधायक संजीव सरदार की ओर से बागबेडा अस्थाई कृतिम छठ घाट का निर्माण करवाया गया

जमशेदपुर । छठ पर्व को मद्देनजर रखते हुए छठ व्रत धारियों के लिए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से जेसीबी के द्वारा बागबेडा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान ने अस्थाई कृतिम छठ घाट का निर्माण करवाया गया। सर्वप्रथम कुंवर सिंह मैदान मे नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर कृत्रिम छठ घाट बनाने का कार्य आरंभ किया गया। इस दौरान कुंवर सिंह मैदान में तीन, चित्रगुप्त पूजा मैदान, दुर्गा पूजा मैदान, रोड नंबर 5 स्थित शिव मंदिर के समीप, राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर, रोड नंबर 4 स्थित ट्रांसफार्मर के समीप में भी एक-एक अस्थाई कृतिम छठ घाट का निर्माण करवाया गया है। छठ पर्व के दिन सारे अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों में पानी टैंकरों से पानी भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
इस मौके पर झामुमो बागबेड़ा कॉलोनी के इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा, बागबेड़ा मध्य इकाई अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, किशोर सिंह, मुखिया उमा मुंडा ,उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, वार्ड सदस्य कुमोद सिंह, सीमा पांडे, गीता देवी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button