FeaturedJamshedpurJharkhand

रांची के सांसद संजय सेठ ने आज क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण किट की शुरुआत की। .. यह पोषण किट सामाजिक दायित्व के तहत गेल इंडिया की ओर से उपलब्ध कराया गया है

…रांची के सांसद संजय सेठ ने आज रांची लोकसभा क्षेत्र मे वितरण के वास्ते दो हजार पांच सौ पोषण किट के वितरण की शुरुआत की। .. इसके लिए गेल इंडिया ने अपने सीएसआर फंड से राशि उपलब्ध कराई है। ये किट रांची लोकसभा क्षेत्र की गर्भवती माताओं को उपलब्ध कराई जाएगी
.. मौके पर स्थानीय सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश ही नहीं पूरी दुनिया के स्वास्थ्य की चिंता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य और पोषण को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए हैं।

..सांसद श्री सेठ ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार से निराश और हताश होकर एकबार फिर लोग भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार को याद कर रहे हैं। .. उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को अवरुद्ध किया जा रहा है, .. राज्य मे भाजपा की सरकार होती, .. तो यहाँ तेजी से विकास होता।
.. दरअसल, झारखण्ड मे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओ मे कुपोषण एक बड़ी समस्या है। .. जाहिर है, ऐसे मे यह पोषण किट का वितरण काफ़ी कारगर होगा। ..

Related Articles

Back to top button