ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

सौ फीट ऊंचा निशान साहब का बदला गया चोला

झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने सभी को गुरु पर्व की बधाई दी।

जमशेदपुर: बारीडीह गुरुद्वारा में सौ फीट ऊंचे निशान साहिब का चोला बदला गया। जिसमे जगजीत सिंह जग्गी ने सेवा दिया। इससे पहले दरबार हॉल एवं निशान साहब को दूध से धोया गया। स्त्री सत्संग सभा की बीबी बलविंदर कौर बीबी मनजीत कौर बीबी निर्मल कौर बीबी मनदीप कौर बीबी निर्मल कौर का जत्था सत्संग का प्रवाह चलाता रहा।
झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने वहाँ पहुँच कर सभी को गुरु पर्व की बधाई दी और सभी को नगर कीर्तन में शामिल होने का आग्रह भी किया।
संगत की ओर से चेयरमैन करतार सिंह ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष बलविंदर सिंह महासचिव सुखविंदर सिंह सलाहकार अवतार सिंह एवं ट्रस्टी अमरजीत सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। गुरु घर के वजीर बाबा निरंजन सिंह ने सतविंदर सिंह एवं सुखदेव सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन महासचिव सुखविंदर सिंह ने किया और उन्होंने स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों एवं धार्मिक स्कूल के बच्चों को नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए सफेद वस्त्र एवं सफेद दुपट्टा तथा सफेद दस्तार धारण करने का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को भोग के उपरांत कीर्तन दरबार, शब्द विचार होंगे एवं लंगर बांटा जाएगा।
इस मौके पर प्रधान कुलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, प्रदीप सिंह, जयमल सिंह, गुरदीप सिंह, जगबीर सिंह जग्गी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker