FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जगन्नाथपुर विद्यानसभा बना हॉट सीट

लाभ के पद पर रहते हुए जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सूरीन का नामांकन वैध होगा या नहीं, राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है


चाईबासा। लक्ष्मी का नामांकन को जिला कॉंग्रेस ने गंभीरता से लिया है। राजनीतिक पंडितों ने ऐसा मान रहें है कि सिंहभूम में लक्ष्मी सूरीन के नामांकन से अन्य विधानसभा में से इंडिया गठबंधन के, विशेष कर झामुमो के प्रत्याशी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार मधु कोड़ा के साजिश में फंसता नजर आ रहा है इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी। अगर देखा जाए तो भाजपा और इंडिया गठबंधन में जोरो की टक्कर है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को घेरने की हो रही है कोशिश। लक्ष्मी और बोबोगा के खड़े होने से कोड़ा खेमे में जश्न का माहौल।
सूत्रों के अनुसार मधु कोड़ा अपनी पत्नी गीता कोड़ा को जिताने के लिए सभी राजनीतिक दाँव पेंच का ईस्तेमाल करने के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। झामुमो के कंधे पर बंदूक रख कर कॉंग्रेस विधायक सह जगन्नाथपुर विधानसभा के प्रत्याशी का शिकार करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं मधु कोड़ा। कोल्हान के कर्ताधर्ता और हेमन्त सोरेन के विश्वासी बन चुके झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री दीपक बिरूआ ने लक्ष्मी सूरीन से नामांकन नहीं करने की बात कहने की सूचना है, यदि लक्ष्मी दीपक के बात को नजर अंदाज कर नामांकन करतीं हैं तो पार्टी से निष्कासन और जिला परिषद के अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ सकता है। कोल्हान के हो आदिवासी बाहुल्य वाली विधानसभा में सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का जिम्मेदारी हेमंत सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ की है। आज जनता कोल्हान के असली फाइटर और टाइगर के रूप में उन्हें देख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अगर देखा जाए तो लगातार सभी प्रयास में लगे कि अगला विधायक जगन्नाथपुर के विधायक कौन होंगे इसी को लेकर प्रत्याशी किसी भी हद तक जा सकते है। बता दे कि वर्तमान विधायक सोनाराम सिंकु को विधायक बनाने वाले मधु कोड़ा की अहम भूमिका है, अब सोनाराम सिंकु कांग्रेस ने रहने के साथ साथ अपनी जीत का दावा मनवा रहे है। इसी को लेकर कोड़ा दंपति और इंडिया गठबंधन के बीच जोरदार टक्कर का माहौल बन चुका है, दोनो की और से एक दूसरे पर रोप प्रत्यारोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा और इंडिया गठबंधन की टक्कर जोरदार है और जनता के बीच अलग माहौल बन चुका है। जनता का कहना ये भी है कि वर्तमान विधायक सोनाराम सिंकु कांग्रेस के प्रत्याशी जरूर है मगर कोड़ा का साथी भी है। अब इसका परिणाम 23 नवंबर के रिजल्ट में ही देखने को मिलेगा

Related Articles

Back to top button